MP सरकार का बड़ा ऐलान, सीएम आवास योजना के तहत लिए गए बैंक लोन होंगे माफ

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने सीएम आवास योजना के तहत बैंक से लिए गए लोन को माफ करने का बडा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बैठक के बाद ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम आवास योजनातंर्गत जिन हितग्राहियों के बैंकों से ऋण लंबित है उनका पूरा ऋण माफ किया जाएगा।
बडे अस्पतालों में भी दीन दयाल रसोई
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि सभी बडे अस्पतालों में भी दीन दयाल रसोई का काउंटर खोला जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि विभागों द्वारा लगभग दो लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी, इस संबंध में युवाओं को जानकारी और प्रशिक्षण देकर आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। सीएम ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन और नर्मदापुरम संभाग के विधायकों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्रीगण, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विधायकों के लिए 100 करोड रुपए का फंड
सीएम ने कहा कि डाक्यूमेंट मे विधायकगण 100 करोड रुपए राशि के कार्य शामिल कर सकते है। इसमें 40 करोड रुपए विधायक निधि, सांसद निधि, जन-भागीदारी, सीएसआर, रिडेंसीफिकेशन एवं अन्य रिडेवलपमेंट मद से प्राप्त किए जाएंगे। शेष 60 करोड की राशि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 15 करोड जारी कर उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *