आत्महत्या करने वाली असिस्टेंट डायरेक्टर चाहती थी तलाक, बहन से शेयर किया अपना दर्द
ग्वालियर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) पूजा थापक ने भोपाल में फांसी लगा ली। मंगलवार की रात पति के साथ झगड़ा हुआ था। पूजा जनसंपर्क विभाग में असिस्टेट डायरेक्टर थी। आत्महत्या से 11 दिन पहले पूजा ने अपनी बहन को दर्द बयां किया था।
पूजा ने वॉट्सएप चैट में लिखा है ‘दीदी यह लोग अच्छे नहीं है। निखिल की मम्मी बोलती है। हम दोनों में से कोई एक मर जायेगा। मेरा नसीब ही खराब है। मैं बहुत ही डिप्रेशन में हूं। निखिल (पूजा का पति) खुद गलती करता है और मुझे सुनाता है। निखिल और मम्मी (सास) कुछ भी हो मुझ पर चढ़ जाते है।’ पूजा ने इन्दौर में रहने वाली अपनी बहन को अपना दर्द बयां किया।
पूजा ने बहन को चैटिंग में बताई प्रताड़ना की कहानी…कहा- मुझे नहीं जीना ऐसे
‘मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। यहां सब वैसे ही हैं। अभी मुझसे निखिल इतना लड़ा है। उसकी मम्मी भी चढ़ गईं मुझ पर। मुझे नहीं जीना ऐसे। मैं इतनी बुरी हूं क्या? बोलते हैं कि तुम करके सुनाती हो। सब करा नहीं के बराबर। ये (निखिल) अपना लंच तक उठाकर नहीं रखता। मैं रोज लेट हो जाती हूं। बच्चा क्या खाएगा। अरे खुद गलती करके भी मुझे सुनाता है। सब मुझ पर चढ़ गए, जबकि मैं तीन दिन से कह रही हूं कि मुझे बहुत दर्द हो रहा है। ये लोग अच्छे नहीं हैं। मुझसे बोलती हैं कि हम दोनों में से कोई एक मर जाएगा। मेरा नसीब ही खराब है।’
