14 को MP आ रहे अमित शाह
भोपाल. मध्य प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरूआत 14 जुलाई को इंदौर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। अपने-अपने जिलों में स्थानीय स्तर पर मंत्री, सांसद व विधायक हिस्सा लेंगे। कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम होंगे। ये शिक्षण संबंधी आधुनिक संसाधनों से युक्त होंगे। सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में इसको लेकर मंत्रियों से चर्चा की।
लोगों तक पहुंचाएं सरकार के काम
सरकार अपने कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए नए सिरे से काम कर रही है। सीएम ने मंत्रियों से कहा कि जन-कल्याण एवं विकास से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर जिलों में संवाद करें। विभिन्न अंचलों को राजधानी से सीधे जोडने के लिए बनने वाले एक्सप्रेस-वे और सभी विभागों को उपलब्ध कराई गई राशि से किए जाने वाले विकास के बारे में बताएं।
