लायंस क्लब शाइन द्वारा जीवाजी क्लब में किया वृक्षारोपण
ग्वालियर. पौधारोपण सप्ताह के तृतीय दिवस 9 जुलाई 2024 को लायंस क्लब शाइन के द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन बीएसएनल ऑफिस एवं जीवाजी क्लब में किया गया जिसमें जामुन, बेलपत्र, अशोक ,नींबू केला, आदि विभिन्न प्रकार के 20-20 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएनएल के जनरल मैनेजर राजेश तथा बीएसएनल का स्टाफ क्लब की मैटोर राका पाठक जी एवं शाइन की टीम शामिल हुई।
मुख्य अतिथि के उद्बोधन के द्वारा यह बताया गया है कि पौधे लगाकर एक पुण्य का काम किया है जिसका फल आगे आने वाली पीढ़ी को मिलेगा और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सभी ने यह निश्चय किया कि हम लगाए गए इन पौधों की देखभाल व रक्षा करते रहेंगे। इस कार्यक्रम की संयोजिका कल्पना गौर अध्यक्ष सरिता पाठक, सचिव. शक्ति सक्सेना, कोषाध्यक्ष माधुरी कंसल थी । लायन कुमकुम, लायन सरिता श्रीवास्तव, लायन वंदिता, लायन सुधा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
