रिटायर्ड फौजी की कार तोड़ने वाले 3 नशेड़ी गिरफ्तार, फौजी और बेटी को पीटकर हुए थे फरार

ग्वालियर. गोला का मंदिर थाना इलाके में गोवर्धन कॉलोनी में 2 दिन पूर्व रिटायर्ड फौजी के घर के बाहर खड़ी कार तोड़ी गयी। फौजी उनकी बेटी पर हमला किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गोवर्धन कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। हमला करने वाले तीनों बदमाशों की पहचान घर के बाहर लगे। सीसीटीवी कैमरे से हुई थी।
गोला का मंदिर टीआई राजकुमार शर्मा ने बताया है कि 8 जुलाई को गोवर्धन कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी महेशसिंह तोमर के घर के बाहर खडी नेक्सन कार में तोड़फोड और परिवार के साथ मारपीट कर फरार हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वक्त फौजी और उनकी बेटी अनीता बाहर आयी तो उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया था। बदमाश के 2 अन्य साथी आये थे और फौजी उसकी बेटी की मारपीट कर भाग गये थे। घटना के बाद से ही पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही थी।
फौजी की बेटी ने एक आरोपी का पीछा किया था
पुलिस जांच में पता चला था कि तीनों ही बदमाश नशेड़ी है। रिटायर्ड फौजी के घर के पास खाली पड़े प्लाट में शराब पीते थे। जब रिटायर्ड फौजी ने उन्हें नशा करने से मना करता था। इसका बदला लेने के िलये उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।
CTV से हुई पहचान
पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान घर के बाहर लगे CCTV फुटेज आधार पर हुई थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अप नाम अभिषेक भदौरिया पुत्र राजकरन सिंह भदौरिया निवासी गोवर्धन कालोनी, भानू प्रताप उर्फ गुलु सिकरवार पुत्र सुशील सिंह निवासी सैनिक कालोनी, अमन तोमर पुत्र स्व. मुकेश तोमर निवासी अशोक कॉलोनी, थाटीपुर में रहने वालों के रुप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *