ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 4 की मौत

ग्वालियर. पुरानी छावनी थाना इलाके में हाईवे पर ऑटो और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर होने से घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी है। एक्सीडेंट में ऑटो सवार नरेश बाल्मीकि, उनकी पत्नी उषा, बेटा राहुल और भतीजी अंकित की मौत हो गयी है।
सभी मुरैना के बानमोर इलाके के निवासी है। ऑटो ड्रायवर गंभीर रूप से घायल है। नरेश और उनका परिवार बेटी निशा के देवर की शादी से भात देने के लिये गये थे। मालनपुर (भिंण्ड) से वापिस लौटते समय सुबह लगभग 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी है।

नरेश बाल्मीकि, उनके बेटे राहुल और पत्नी ऊषा की इस हादसे में मौत हो गई।

ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में ऑटो की पिछली सीट पर बैठे पति-पत्नी, बेटे और 7 साल की भतीजी की मौत हो गई। ऑटो चला रहा भाई रोड पर दूर फिंका गया। पुलिस को ऑटो से चारों शव निकालने के लिए आधा घंटे से ज्यादा समय लग गया।हादसा गुरुवार सुबह 3 से 4 बजे के एबी रोड पर पुरानी छावनी में हुआ। घटनास्थल पर ट्रक खड़ा मिला, लेकिन इसका ड्राइवर फरार है। बानमोर (मुरैना) का रहने वाला परिवार बड़ी बेटी के ससुराल मालनपुर (भिंड) में भात देकर लौट रहा था। आज ही बेटी के देवर की बारात और टीका है।

ऑटो पूरी तरह पिचक गया था। पुलिस को चारों शव निकालने के लिए आधा घंटा लग गया। - Dainik Bhaskar

गुड़गांव में जॉब करते थे नरेश

नरेश गुड़गांव की बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में जॉब करते थे। पत्नी ऊषा रायरू में एक निजी कॉलेज में कर्मचारी थी। बेटा राहुल भी प्राइवेट नौकरी करता था। घटना की सूचना मिलते ही नरेश के दामाद अजय कुमार तत्काल स्पॉट पर पहुंच गए थे। वहां से सुबह 6 बजे पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *