हाइब्रिड कम्युनिकेशन तकनीकी आतंकी हमलों को खामोशी दे रहे हैं अंजाम आतंकी
श्रीनगर. पिछले कुछ समय से घाटी में आतंकी घटनायें तेजी से बढ़ी है। जहां धारा 370 हटने के बाद कश्मीर शांत नजर आ रहा था तो वहीं दहशतगर्दो ने अब जम्मू को टारगेट करना शुरू कर दिया है। एक माह के अन्दर जम्मू इलाके में 5 बड़े आतंकेी हमलों ने एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। महीने भर पहले रियासी में बस पर आतंकी हमला हुआ तो ताजा हमला कठुआ में हुआ। सोमवार को कठुआ में मचेड़ी-किंडली-मल्हार रोड पर अटैक हुआ है। यहां आतंकियों नेरूटीन पेट्रोलिंग पर निकले सैन्य वाहन को टारगेट करते हुए ग्रेनेड्स की बौछार कर दी। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गये और कई घायल हैं। आतंकी इन मंसूबों को इतनी खामोशी से अंजाम दे रहे हैं कि प्लानिंग की भनक तक खुफिया एजेंसियों को नहीं लग रही है। हालांकि सवाल उठता है कि आतंकी जम्मू सक्षेत्र में रहते हुए पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क में रहे और सेना या खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी? तो आपको बतो दें कि आतंकी हाइब्रिड कम्युनिकेशन सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं। आतंकियों द्वारा पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से संपर्क साधन के लिये हाईब्रिड अल्ट्रासेट सिस्टम का उपयोग किया गया है। सेना को सर्च ऑपरेशन के दौरान ऐसे ही अल्ट्रासेट सिस्टम मिले हैं। इन्हीं का उपयोग करे आतंकियों ने पूरी प्लानिंग की और जम्मू में हमलों को अंजाम दिया।
क्या है अल्ट्रासेट सिस्टम
दरअसल,अल्ट्रासेट हैंडसेट हाइब्रिड कम्युनिकेशन सिस्टम को एकीकृत करता है जो सेलुलर तकनीक को विशेष रेडियों उपकरणों के साथ जोड़ता है। यह डिवाइस मैसेज के प्रसारण और प्राप्ति के लिये रेडियो वेव्स का उपयोग करता है। जो जीएसएम या सीडीएमए जैसे पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क से स्वतंत्र रूप से संचालित होते हैं। प्रत्येक अल्ट्रासेट सीमा पार स्थित एक कंट्रोल स्टेशन से जुड़ा होता है और सीधे हैंडसेट-टू-हैंडसेट कम्युनिकेशन को सपोर्ट नहीं करता है।
सेना ने 3 उपकरण किए बरामद
सुरक्षा तंत्र के सूत्रों का कहना है कि एजेंसियां क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ विश्वसनीय खुफिया जानकारी जुटाने और सफल ऑपरेशन के लिए जमीनी मानव संसाधन जुटाने की कोशिश कर रही हैं। अब तक राजौरी, उरी और सोपोर में 3 अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में सुरक्षाबलों द्वारा ऐसे 3 अल्ट्रासेट बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल आतंकियों द्वारा किया गया।
चीनी सैटेलाइट का होता है इस्तेमाल
इसके बजाय, वे हैंडसेट से कंप्रेस्ड डेटा को पाकिस्तान में एक सेंट्रल सर्वर तक पहुंचने के लिए चीनी सैटेलाइट्स पर निर्भर रहते हैं। इसके बाद यह सर्वर मैसेज को उनके निर्दिष्ट प्राप्तकर्ताओं को भेजता है और यह हाइब्रिड तंत्र सुरक्षा एजेंसियों खुफिया जानकारी जुटाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की पकड़ में नहीं आता। इसके अलावा जम्मू की पहाड़ी स्थलाकृति भी चीजों को कठिन बना रही है, जहां नवीनतम सर्विलांस और इंटरसेप्शन सिस्टम सही से काम नहीं कर पाते। यही कारण है कि आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही तकनीक बड़ी बाधा बन रही है और सेना पर घातक हमले हो रहे हैं।
