मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने किया सुसाइड, जनसंपर्क विभाग में थी असिस्टेंट डायरेक्टर, ग्वालियर निवासी थी पूजा
भोपाल. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के कार्यालय में पदस्थ महिला जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली है। पूजा जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थी। घटना की खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिये ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेस (एम्स) भेजा। पूजा ने आत्महत्या से पहले अपनी मां को कॉल करके कहा था कि मैं मर रही हूं।
गेविंदपुरा पुलिस ने बताया कि पूजा थापक साकेत नगर इलाके में परिवार के साथ रहती थी। उनका मंगलवार को पति से झगड़ा हो गया था। पूजा थापक के पति निखिल दुबो भी टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रतिनियुक्ति पर असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। पूजा का मायका ग्वालियर में है। पूजा एमपीपीएससी की तैयारी साथ इन्दौर में की थी। पूजा का 2017 में असिस्टेंट डायरेक्टर और निखिल का 2018 में नायब तहसीलदार पर चयन हुआ था।
पहले भी हो चुकी है काउंसिलिंग
एसीपी दीपक नायक ने बताया कि पूजा और निखिल के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। पूजा पति की शिकायत भी कर चुकी थी। काउंसिलिंग के बाद दोनों दोबारा साथ रहने के लिए राजी हुए थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद के बाद खुदकुशी की आशंका है। मृतका के मायके पक्ष के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
दो बार UPSC के इंटरव्यू दे चुकी थीं
पूजा मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थीं। इंदौर और दिल्ली में रहकर उसने UPSC की तैयारी की। दो बार इंटरव्यू तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ। इसके बाद एमपीपीएसपी क्वालीफाई किया और सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर जॉइन किया। पूजा 2017 बेच की ग्रेड 2 अधिकारी थीं। जबकि उनके पति 2018 बेच के ग्रेड 3 ऑफिसर
