पति ने पत्नी की सिर काटकर की हत्या, हत्या के पति ने स्वयं को कमरे में बंद किया

मुरैना. एक शख्स ने अपनी पत्नी की सिर काटकर हत्या करने के बाद उसे स्वयं को दूसरे कमरे में बंद कर लिया था। खबर पर अम्बाह पुलिस पहुची तो आरोपी ने दरवाजा खोला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला अम्बाह के पूठ रोड इलाके में बुधवार की सुबह का है। एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया है कि आनंद और छाया की शादी फरवरी 2022 में हुई थी। आनंद ई-रिक्शा चलाता है। दोनों की एक साल की बेटी अनाया है। आनंद नशे का आदी है इसी लत की कारण से उसका पत्नी छाया से अक्सर झगड़ा होता था।
पुलिस ने छाया के भाई भानू की शिकायत पर उसकी सास नीलम शर्मा, ससुर राजेन्द्र शर्मा, पति आनंद शर्मा, नंनद अन्नू शर्मा और आरोपी के मामा विजय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है।
क्या है मामला
भानू शर्मा ने एफआईआर में बताया कि बहन की जब से शादी हुई थी, उसी समय से ससुरालवाले दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। पति आनंद भी आए दिन मारपीट करता रहता था। मेरे पिता से पैसे और फोर व्हीलर की डिमांड करते थे। एक बार पिताजी ने 50 हजार रुपए आनंद की मां नीलम को दिए थे। उसके बाद भी ये और पैसे मांग रहे थे। बहन ने 10 से 12 दिन पहले पिता से कहा था कि आनंद मुझे मारता है। आप आ जाओ। जिसके बाद पिताजी वहीं पर थे। बुधवार सुबह 5 बजे पिताजी घर चले गए तो मुझे बहन के घर जाने को कहा। मैं सुबह 6.15 बजे छाया के घर आ गया था। बहन मुझे बैठी मिली और आनंद सो रहा था। मैं भी अंदर वाले कमरे में जाकर लेट गया। तभी आनंद ने मेरे कमरे का गेट लगाकर बाहर से कुंडी लगा दी।तभी बहन की चिल्लाने की आवाज आई कि भानू मुझे बचा लो। मैंने गेट खोला तो नहीं खुला। मैंने खिड़की से झांककर देखा कि आनंद बहन की गर्दन पर चाकू से वार कर रहा है। जब तक मैंने पिता और पुलिस को सूचना दी तब तक आनंद ने बहन की गर्दन को घड़ से अलग कर दिया।
दहेज के लिये परेशान करता था दामाद
छाया के पिता देवेन्द्र शर्मा ने बताया है कि बेटी को दहेज में कार देने के लिये कई दिनों से प्रताडि़त किया जा रहा था। हमने अम्बाह थाने में शुक्रवार को पुलिस को आवेदन भी दिया था। पुलिस ने दामाद आनंद शर्मा को पूछताछ कर छोड़ दिया और इसके बाद मेरा बेटा भानू शर्मा मंगलवार को बहन छाया के घर गया था। सुबह बेटी छाया चाय बनाने में रसोई में गयी थी। मेरा बेटा भांजी अनाया के साथ कमरे में था। तभी अचानक छाया ने भाई को आवाज दी किमुझे आनंद मार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *