बाइक सवार दोस्त को बदमाशों ने गोली मारी, पुलिस तलाश में जुटी

ग्वालियर. अज्ञात बदमाशों ने बाइक से जा रहे दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के पीएचई चौराहा के पास न्यू प्रेम नगर मोड भगवत सहाय क्वॉर्टर के पास रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल के बाद घायल युवक की शिकायत बदमाशो के खिलाफ दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के हजीरा थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ युवकों में पीएचई कॉलोनी के पास विवाद हो गया है और एक युवक को गोली मार दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जेएएच पहुंचाया। गोली पेट में लगने से युवक की हालत गंभीर थी और उसे एक हजार बिस्तर अस्पताल में रैफर किया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *