ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने के प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार के 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, थाटीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लपुर गांव में रहने वाले नरोत्तम गुर्जर की घर से कुछ ही दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाला मृतक नरोत्तम की बुआ का लड़का लोकी उर्फ लोकेंद्र घुरैया व उसके साथी थे। मृतक और आरोपी दोनों ही दुल्लपुर गांव के रहने वाले है और पड़ोसी हैं। हत्या से पहले नरोत्तम रिश्ते की बहन के यहां पछ लेकर गया था। यहां पर आरोपी लोकेन्द्र भी आया था और उनके बीच बहस हुई थी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन जब दोनों घर लौट रहे थे। तभी घर से कुछ ही दूरी पर एक बार फिर दोनों आपस में उलझ गए। इस दौरान आरोपी लोकेंद्र ने नरोत्तम को गोली मार भाग गया था। गोली लगने पर नरोत्तम की मृत्यु हो गई थी।
सीएसपी मुरार नागेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा थाना बल की एक टीम को उक्त हत्या के प्रकरण में वाछिंत आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम को 10 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त हत्या के प्रकरण में फरार चल रहा 05 हजार रूपये के इनामी आरोपी को मेला ग्राउंड दुल्लपुर में देखा गया है उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मेला ग्राउंड में जाकर देखा तो पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिये का संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोनू गुर्जर पुत्र सुरेष सिहं गुर्जर निवासी पिन्टू पार्क ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त हत्या के प्रकरण के संबंध में पूछताछ की तो उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया।ं फरार दो अन्य इनामी आरोपी अजय घुरैया पुत्र नवाव सिंह घुरैया निवासी दुल्लपुर एवं लोकेन्द्र घुरैया पुत्र रणवीर घुरैया निवासी दुल्लपुर को कटारे फार्म दानीबाबा मंदिर के पीछे से पकडा़ गया।
पकड़ा गया आरोपी मोनू गुर्जर मुख्य आरोपी लोकेन्द्र गुर्जर का मामा है। पकड़े गये आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05-05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *