ट्रेन की चपेट आये तो 2 दोस्तों की मौत, लोग बोले-हादसे के वक्त सेल्फी ले रहे थे

ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सफेद शॉल ओड़े सतेन्द्र व लाल जैकेट पहने निखिल सोनी। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. दो दोस्तों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी है। घटना रविवार की सुबह झांसी रोड सर्वोदय हॉस्पिटल के सामने का है। घटना का पता चलते ही पुलिस और परिजन पहुंचे तो दोनों दोस्त ट्रैक किनारे पड़े हुए थे। घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि ट्रेन के समय दोनों दोस्त सेल्फी ले रहे थे।
ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो दोनों पर कर्ज हो गया था जिसको लेकर वह परेशान थे। अब यह घटना ट्रेन की चपेट में आकर हादसा है या आत्महत्या दोनों ही एंगल पर पुलिस पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मौत की वजह जानने के लिये जांच-पड़ताल में जुटी है। दोनों शवों की शिनाख्त सतेन्द्र गुर्जर 28, उसके दोस्त निखिल सोनी 29, निवासी नहर वाली माता मंदिर, नाका चंद्रवदनी के रूप में हुई।
क्या है मामला
शहर की झांसी रोड थाना पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि सर्वोदय हॉस्पिटल के सामने रेलवे लाइन पर दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा तो दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों शवों को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तो दोनों मृतक आपस में गहरे दोस्त निकले हैं। मृतक की शिनाख्त सतेन्द्र गुर्जर (28) और उसके दोस्त निखिल सोनी (29) निवासी नहर वाली माता मंदिर रोड नाका चन्द्रवदनी के रूप में हुई है। मूल रूप से निखिल शिवपुरी के नरवर और सतेन्द्र रौरा बिलौआ के रहने वाले हैं। पुलिस ने स्पॉट से दोनों शवों को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं कि यह क्या हो गया है।
घटना को लेकर अलग-अलग कहानी
दोनों एक्सीडेंट में हुई मौतों के बाद कई लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए थे इनमें कुछ लोगों ने बताया है कि दोनों रेलवे लाइन पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। जिस वजह से यह हादसा हो गया। कुछ लोगों ने बताया कि यह दोनों रास्ता पार कर रहे थे उसी समय ट्रेन की जद में आ गये।
पुलिस बोली
ट्रेन हादस के मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने कहा है कि रेलवे ट्रैक पर 2 युवकों के शव पाये गये हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उनके किसी बात के लेकर परेशान होने की बात पता चली है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *