आयुष्मान भारत योजना में 5 नहीं अब 10 लाख रूपये हो सकता है बीमा कवर

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की NDA सरकार इसी माह में  पूर्ण बजट (Union Budget 2024) पेश करने वाली है।इस बार देश में गठबंधन की सरकार बनी है तो लोगों को इसके लोक लुभावन होने की उम्ममीद है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस बजट में पीएम जनआरोग्य योजना (PMJAY) और आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme)  को लेकर कुछ बड़े ऐलान किय जा सकते है। केन्द्र सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत कवरेज लिमिट को 5 लाख से बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
बीमा कवरेज लिमिट में होगा लाभ
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एनडीए सरकार आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों की संख्या और बीमा राशि दोनों को बढ़ाने पर विचार कर रही है। ऐसा कहा गया है कि योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली कवरेज लिमिट को 05 लाख रूपये से बढ़ाकर 10 लाख रूपये प्रतिवर्ष करने की तैयारी है। एनडीए सरकार अगामी 3 सालों में अपनी प्रमुख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभार्थी आधार पर दोगुना करने पर विचार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *