कुलगाम की दोहरी मुठभेड़ में 8 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर. कुलगाम के चनिगाम गांव और मोदरघम में चल रही दोहरी मुठभेड में 8 आतंकियों को मार गिराया है। चनिगाम में चार आतंकी मारे गए है वहीं मोदरघम में दो आतंकियों को भारतीय सेना ने ढेर कर दिया है। दो आतंकी किस कार्रवाई में मारे गए है यह सूचना आनी अभी बाकी है। इस कार्रवाई में भारतीय सेना के दो जवान लांस नायक प्रदीप कुमार और प्रवीन जंजाल प्रभाकर शहीद हो गए। करीब 20 घंटे से दोनों जगहों पर अभी भी घातक कार्रवाई जारी है।
दक्षिण कश्मीर के इस इलाके में शनिवार देर शाम शुरू हुआ यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। यहां अभी भी आतंकियों के छिपे होने की जानकारी सामने आ रही है। दोनों ही जगहों पर सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बात ही आतंकरोधी अभियान शुरू कर दिया गया। दोनों ही जगहों पर घेराबंदी के साथ तलाशी अभियान शुरू हुआ तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और फिर यह मुठभेड़ में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *