ग्वालियर शहर तालाब में तब्दील, धंसकी सड़क, मकान गिरा

ग्वालियर. शहर में सुबह तेज वर्षा के कारण शहर के अधिकतर इलाके में तालाब में तब्दील हो गए। एक दर्जन से अधिक इलाकों में पानी भर गया। निचली बस्तियों में सडक पर खडे वाहन भी आधे डूबे नजर आए। गली-मोहल्लों में हालात और ज्यादा बदतर हो गए। शहर में लक्ष्मीबाई समाधि के सामने, बसंत विहार, विजय स्तंभ चौराहा स्टेशन, पाताली हनुमान, बाल भवन, पडाव चौराहा, बहोडापुर स्थित आउरआर टावर के सामने, इंटक मैदान, सीपी कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, कुबेर आश्रम थाटीपुर, सिंधिया नगर ऐसे इलाके थे जहां जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई। पानी की निकासी के लिए फायर ब्रिगेड को सबसे ज्यादा शिकायतें आनंद नगर, आदित्यपुरम, गोर्वधन कॉलोनी, कुंजविहार कॉलोनी, सेवा नगर, बैंक कॉलोनी, कृष्णा नगर से प्राप्त हुई। कई वार्डों में सीवेज व ड्रेनेज का जुडाव नहीं होने के कारण घरों में पानी भरता नजर आया।
कोटे वाला मोहल्ला में गिरा मकान, रामाजी का पुरा में सड़क धंसी
वर्षा के कारण भयप्रद भवनों के गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वार्ड 13 स्थित कोटे वाला मोहल्ला में एक पुराना मकान वर्षा के कारण गिर गया। यह मकान मनोज माठे का है और मकान की जर्जर स्थिति को देखते हुए कुछ ही दिन पहले परिवार ने इसे खाली कर दिया था। घटना के समय मकान में कोई नहीं था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सिर्फ घर के सामान के रूप में 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ। वहीं वार्ड एक स्थित रामाजी का पुरा में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान भी कोई राहगीर नहीं निकल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *