MP में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर दो लोगों को पकड़ा

खंडवा. शहर की गुलमोहर कॉलोनी में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर दो लोगों को पकड़ने की जानकारी सामने आई है। इसमें से एक नाबालिग है। एटीएस ने यह कार्रवाई गुरुवार अल सुबह की है। एटीएस द्वारा किस मामले में इन्हें पकड़ा है, यह स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि इसके तार कोलकाता के आतंकी मामले से जुड़े हो सकते हैं। लगभग एक साल पहले एटीएस ने इस सिलसिले में शहर के खानशाहवली क्षेत्र से रकीब नामक युवक को पकड़ा था।
टीम में एटीएस के 8 हथियारबंद जवान शामिल थे
आज जिन दो लोगों को पकड़ा गया है, इनका संपर्क रकीब से होना बताया जा रहा है। खंडवा के पंधाना रोड स्थित गुलमोहर कालोनी से गुरुवार सुबह करीब चार बजे एटीएस की टीम फैजान और एक नाबालिग को पूछताछ के लिए पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान एटीएस के करीब आठ हथियारबंद जवान शामिल थे। दोनों को हिरासत में लेने के बाद टीम बगैर कोई जानकारी दिए उन्हें ले गईं। परिजनों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया।
आईजी ने कहा- दो लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी है
एटीएस की कार्रवाई के संबंध में इंदौर रेंज के आईजी अनुराग ने बताया कि एटीएस द्वारा खंडवा से दो लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी मिली है। सुरक्षा एजेंसिया अपने स्तर पर कार्रवाई करती रहती है। किस सिलसिले में इन्हें पकड़ा है, अभी स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *