कुलपति का नाम बदलकर किया गया कुलगुरु, जानें मोहन कैबिनेट की बैठक के अहम फैसले

भोपाल. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। मोहन मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी है जिसमें कुलपतियों का नाम बदलकर कुलगुरू रखना, गौ तस्करों के वाहन जब्त करना और लघु वनोपज से होने वाली आय को विशेष रूप से आदिवासियों के लिए समर्पित करना शामिल है। इसके साथ ही मंत्री अब अपने वेतन पर कर का भुगतान स्वयं करेंगे और खुले बोरवेल पर सख्त नियम लागू किए गए है।
कुलपति अब कुलगुरू कहलायेंगे
कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। मोहन कैबिनेट में फैसला हुआ कि कुलपति अब कुलगुरू कहलायेंगे। मध्य प्रदेश में अब यूनिवर्सिटी के कुलपतियों को कुलगुरू कहा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली।
मंत्री अपना सैलरी टैक्स खुद भरेंगे
मंत्रियों के वेतन भत्ते पर लगने वाले टैक्स को मंत्री खुद भरेंगे। सीएम मोहन के फैसले का सभी मंत्रियों ने स्वागत किया है साथ ही विपक्ष के नेताओं ने भी सहमति जताई, इसके अलावा लघुवनोपज से आने वाली कमाई को आदिवासियों पर ही खर्च किया जाएगा। यह राशि कहीं और खर्च नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *