MP के सभी टाइगर रिजर्व आज से बंद, अब 1 अक्टूबर को खुलेंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व बांधवगढ, कान्हा, पेंच, सतपुडा, पन्ना और संजय धुबरी को 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि कुछ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर सफारी पहले की तरह ही संचालित होती रहेगी। नेशनल पार्क या टाइगर रिजर्व के कोर जोन में पर्यटक नहीं जा सकेंगे। नेशनल पार्कों और टाइगर रिजर्व में तीन महीने तक पर्यटकों के लिए यह पाबंदी लागू रहेगी जो 1 अक्टूबर को खुलेगी।
प्रजनन का समय
दरअसल यह मौसम में बाघा और बाघिन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है वह इस इस मौसम में एकांतवास में साथ रहते है और उनके एकांतवास में कोई खलल हो तो वह खूंखार हो जाते है जिस वजह से नेशनल पार्क बंद करने पडते है।
बफर जोन में जारी रहेगी सफारी
मध्य प्रदेश में बांधवगढ सहित अन्य टाइगर रिजर्व के बफर जोन मे सफारी जारी रहेगी और बफर में घूमने वाले टूरिस्ट बारिश के दौरान सफारी का आनंद ले सकते है। गौरतलब है कि बारिश के दौरान बाघ और बाघिन संसर्ग करते है और इस दौरान वे एकांत में रहना पसंद करते है। यही कारण है कि बारिश के दौरान दो से तीन माह के लिए पार्क बंद कर दिए जाते है। इसके अलावा बारिश के दौरान पार्क या अभयारण्य के कच्चे रास्तों पर वाहन चलाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। जंगल के अंदर वाहनों के कच्चे रास्तों में फंसने से किसी तरह का कोई हादसे का खतरा बढ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *