MP में दिल दहला देने वाली घटना, फांसी पर लटके मिले 5 शव

आलीराजपुर. मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक साथ पांच शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे फांसी पर लटके मिले। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ये आत्म हत्या नहीं है। उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पा रहा है कि ये मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का। पुलिस दोनों ही एंगल से मामले की जांच में जुटी है। आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *