नये कानून की जानकारी के लिये गांव में पिटवाई जा रही है मुनादी, एक जुलाई से लागू होगा नया कानून

ग्वालियर. यह तो सभी लोग जानते है कि 1 जुलाई 2024 से नये कानून का लागू किया जा रहा है। आजादी से पूर्व अंग्रेजों के बनाये कानून की भाषा, धाराओं व शब्दावली में बड़े बदलाव किये गये हैं। जिसमें आमजन के अधिकारी व पुलिस के विशेष दायित्व इस कानून में दिये गये हैं। इस नये कानून के प्रति जागरूक करने के लिये ग्वालियर के बेहट सर्किल के हस्तिनापुर में पुलिस ने अजब और गजब पहल की है। पुलिस ने राजा महाराजा के जमाने की स्टाईल में नये कानून की मुनादी (ढिंढोरा पीटकर सूचना देना) की है। जिसमें गांव का कोटवार साइकिल पर ढोल बजाते हुए निकला और साथ ही कहता गया कि अंग्रेजों के जमाने के कानून को बदलकर नया कानून 1 जुलाई से लागू होगा। जिसमें आमजन को कई विशेष अधिकार मिलेंगे।
भारत सरकार द्वारा आजादी के पूर्व बनाये गये आपराधिक कानूनों की जगह नये कानून को सामवार 1 जुलाई को देशभर में लागू किया जा रहा है। नये कानून की जानकारी देने के लिये सभी थानों में कार्यक्रम किये जा रहा है। जिसमें आमजन को इस कानून की जानकारी दी जायेगी। इस सिलसिले में अधिक से अधिक लोग शामिल हों। इसके लिये बेहट सर्किल में एक अभिनव पहल की गयी है। एसडीओपी संतोष पटेल ने बेहट के हस्तिनापुर में रविवार को एक जुलाई को थानों में होने वाले आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल कराने के लिये मुनादी पीटवाई जा रही है और मुनादी कराकर लोगों को नये कानून के फायदे बताये जा रहे हैं।
इस तरह है नया कानून
भारत की सांसद द्वारा IPC के स्थान पर BNS (भारतीय न्याय संहिता), CRPC के स्थान पर BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) व एविडेंस एक्ट की जगह BSA (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) पारित किया गया है। जिसमें नागरिकों को समय पर संवेदनशीलता के साथ सम्मान बनाये रखते हुए न्याय दिलाने की ओर ध्यान दिया गया है। पुलिस को अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ढेर सारी शक्तियां दी हैं, वहीं फरियादी व पीड़ित पक्ष व गवाही देने वाले महिला, बच्चों व बुजुर्गों की सुनवाई के लिए पुलिस को उनके निवास स्थान पर जाने के लिए बाध्य किया है। ई-एफआईआर जैसे प्रावधान लाए गए हैं जो कि स्वागत योग्य हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *