ग्वालियर समेत 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल. मध्य प्रदेश में मानसून सभी 55 जिलों में एक्टिव है। कहीं औसत बारिश का रिकॉर्ड बन रहा है तो कहीं लोगों को रिमझिम बारिश से ही काम चलाना पडा रहा है। रविवार 30 जून की सुबह मौसम का मिजाज देख लोगा घरों से निकल पडे है। और बारिश का मजा ले रहे है। वहीं मौसम विभाग ने भोपाल समेत मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक साथ 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। बंगाल की खाडी से नमी आ रही है। वहीं ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस तरह पूरे एमपी में बारिश का एक स्ट्रांग सिस्टम बन गया है। इसके असर से सबसे ज्यादा बारिश एमपी के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में होगी।
3 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार इस स्ट्रॉग सिस्टम के कारण रविवार 30 जून से लेकर 1, 2 और 3 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। तीन दिन तक मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिले बारिश में भीगेंगे।
आज यहां भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज रविवार 302 जून को भोपाल , ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोक नगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली, जबलपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
