आपकी सेवाओं के लिए पुलिस विभाग सदैव ऋणी रहेगा-एसपी
ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 12 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रही डीएसपी शैलजा गुप्ता ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और अन्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भी सेवा के दौरान के अनुभवों को साझा किया गया।
सेवानिवृत होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारीगण
उप पुलिस अधीक्षक शैलजा गुप्ता, एसआई सुरेश सिंह कुशवाह, रामनारायण, बृजनरेश सिंह परिहार, एएसआई शिवअवतार गुर्जर, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह राठौर, रामनाथ जाटव, विनोद सिंह वैश्य, आसिफ सिद्दीकी, श्रीराम सविता, सतीश तिवारी, प्रमोद शर्मा।
