शिक्षिका उपजीत मिश्रा को लूटने वाले लुटेरे रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में नजर आए

ग्वालियर. सिटी सेंटर में स्कूटी सवार शिक्षिका उपजीत मिश्रा को लूटने वाले लुटेरे रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में नजर आए है। यहां रात से सुबह तक लुटेरे बैठे थे इसके बाद स्टेशन से बाहर निकले फिर सुबह करीब 7 बजे सिटी सेंटर में शिक्षिका को लूट लिया। पुलिस को यहां के फुटेज मिल गए है। अब तक इन लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है।

थाटीपुर इलाके में रहने वाली शिक्षिका उपजीत पत्नी हृदेश मिश्रा 13 दिन पहले अपनी बेटियों को डांस क्लास से घर ला रही थीं। वह गोविंदपुरी से अपनी स्कूटी से सेवानगर के लिए निकलीं। जैसे गोविंदपुरी से पटेल नगर स्थित होटल सिल्वर ओक के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर 2 लुटेरे आए और गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन व पैंडेंट लूट ले गए। उपजीत ने करीब 1 किलोमीटर तक पीछा भी किया लेकिन लुटेरे तेज रफ्तार में बाइक दौडाकर भाग गए। इस मामले में यूनिवर्सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस लुटेरों की तलाश के लिए CCTV  कैमरे देख रही है। पुलिस रूट खंगालते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई। यहां वेटिंग रूम में लुटेरे नजर आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *