MP में आरटीओ बैरियर पर मची ‘खुली लूट’ को रोकने मोहन सरकार का बड़ा एक्शन

भोपाल. मध्य प्रदेश में आरटीओ बैरियर पर होने वाली खुली लूट को रोकने के लिए प्रदेश की मोहन सरकार ने बडा एक्शन ले रही है। अब प्रदेश में आरटीओ बैरियर जैसे लूट चौकी नहीं बल्कि 45 सेफ्टी पॉइंट होंगे जो रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट के नाम से जाने जाएंगे। ये वहीं पॉइंट होंगे जो गुजरात मॉडल की तर्ज पर वाहनों की मानव रहित जांच का काम करेंगे जिसमें नगद लेन-देन जीरो होगा।
सीएम मोहन यादव के सख्त निर्देश
आरटीओ बैरियर पर होने वाली खुली लूट की खबरें सामने आने के बाद गुजरात मॉडल लागू किए जाने की बात कही गई थी। सीएम मोहन यादव ने इसे लेकर बीते दिनों अफसरों की बैठक ली थी। सूत्र बताते हैं कि तब सीएम ने साफ साफ लफ्जों में कहा था कि समस्या नहीं नया सिस्टम चाहिए। जिसके बाद अब परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर गुजरात मॉडल लागू करने के लिए 211 होमगार्ड जवान प्रतिनियुक्ति पर मांगे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *