टाईगर दुर्गा ने 3 शावकों को दिया जन्म, दुर्गा बनी दूसरी मां

ग्वालियर. चिडि़याघर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नन्हें मेहमानों की किलकारियों से खुशियों की लहर दौड़ गयी। मादा टाइगर दुर्गा ने 3 शावकों को जन्म दिया है। तीनों ही शावह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। दुर्गा दूसरी बार मां बनी है। अब इन तीनों शावकों पर चिडि़याघर के डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है। कम से कम 20 दिन तक उनको आइसोलेशन में रखा जायेगा और इसके बाद चिडि़याघर में आने वाले सैलानियों के मत से ही उनका नामकरण किया जायेगा। इसके बाद सैलानी इन नन्हें टाइगर्स को देख सकेंगे।
जल्द ही तीनों नन्हें मेहमान की अपनी मां दुर्गा और पिता सुल्तान के साथ शैतानियों का सैलानी मजा ले सकेंगे। टाइगर दुर्गा दूसरी बार मां बनी है। इसलिये फिलहाल अपने बच्चों को लेकर कुछ ज्यादा ही अक्रामक है। जू प्रबंधन के कर्मचारी उन पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *