NIA ने कांकेर के पांच गांवों में दी दबिश, दो को किया अरेस्ट, हथियार, दस्तावेज बरामद
कांकेर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने देर रात कांकेर जिले में नक्सल गतिविधियों को लेकर छापेमारी करते हुए कई वस्तुएं बरामद की है। एनआईए की टीम ने आधा दर्जन स्थानो ंपर दबिश दी। कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांव मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेडा और जिवालमारी गांव में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39100 रुपये सहित नक्सल गतिविधियों से जुडे दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एनआईए ने तीन दिन पहले पूर्वी बस्तर संभाग में एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी। यहां छापेमारी के दौरान 9 लाख नकद व हथियार मिले थे।
पार्टी के लिए प्रचार करते समय हुई थी भाजपा नेता की हत्या
बतादें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भाजपा नेता रतन दुबे की चार दिसंबर 2023 को साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया था जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तीन दिन बाद मतदान होना था। नक्सलियों ने रतन दुबे की हत्या की उस समय की थी जब वो विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए ग्राम कौशलनार के साप्ताहिक बाजार में प्रचार कर रहे थे।
