खुश खबरी-EPFO में नियम में बदलाव से होगा लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) 1995 में बदलाव किया है। अब 6 माह से कम कंट्रीब्यूट करने वाले सदस्य भी पैसे निकाल सकेंगे। इस बदलाव से ईपीएस के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। दरअसल, हर वर्ष लाखों ईपीएस सदस्य पेंशन के आवश्यक 10 वर्ष वाले अंशदायी सेवा से पहले ही योजना छोड़ देते हैं। इसमें 6 माह के भीतर ही इस योजना को छोड़ने वालों की संख्या अधिक है।
EPS के तहत जो लोग 10 साल से पहले योजना को छोड़ देते थे, उन्‍हें विड्रॉल की सुविधा मिलती थी, लेकिन 6 महीने से पहले इस योजना को छोड़ने वाले लोगों को अपने कंट्रीब्‍यूशन पर विड्रॉल की सुविधा नहीं दी जाती थी।  हालांकि अब इस नियम को बदलते हुए सरकार ने बड़ी राहत दी है। नए संशोधन से हर साल 7 लाख से अधिक EPS सदस्यों को लाभ मिलेगा, जो 6 महीने से कम की अंशदायी सेवा के बाद योजना छोड़ देते हैं।
केन्द्र सरकार ने बदला नियम
इस योजना को और बेहतर बनाने के लिये सरकार ने ईपीएस विवरण में भी संशोधन किया है। अब यह विड्रॉल बेनीफिट इस बात पर निर्भनर करेगा कि सदस्य ने कितन माह तक सर्विस किया है और वेतन पर कितना ईपीएस का योगदान किया जाता रहा है। इस नियम से विड्रॉल करने में आसानी होगी। इस बदलाव से 23 लाख से अधिक ईपीएस सदस्यों फायदा मिलेगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *