CM मोहन यादव ने कहा कोदो-कुटकी पर MSP लागू करेंगे

बालाघाट. मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को बालाघाट में आयोजित दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। पुलिस परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जहां 43 लाख रुपये के दो इनामी नक्स्लियों के मार गिराने वाले हाकफोर्स के 28 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति देकर उनकी बहादुरी को सराहा, तो इतवारी कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री ने मिलेट मिशन के तहत आयोजित अन्न उत्सव में कई अहम घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार जल्द किसानों से कोदो-कुटकी की फसल एमएसपी के आधार पर खरीदेगी। उन्होंने कहा कि सरकार न सिर्फ मोटा अनाज उगाने वाले किसानों से 4290 रुपये प्रति क्विांटल के दर पर कोदो-कुटकी खरीदेगी बल्कि अनुदान भी देगी। मुख्यमंत्री ने बालाघाट में एक्सीलेंस कॉलेज खोलने की भी घोषणा की। मप्र शासन की लाडी बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री ने पांच जुलाई को बहनों के खातों में राशि डालने की बात कही। मुख्यमंत्री ने किसानों की ब्याज माफी के तहत घोषणा करते हुए कहा कि जिले के 32 हार 161 किसानों की 41 करोड की राशि का ऋण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *