प्रभात झा हालत बिगड़ी, दिल्ली एयरलिफ्ट किया, स्वास्थ्य की जानकारी डॉ. मोहन यादव और शिवराज ने लेने पहुंचे

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा की स्वास्थ्य बिगडने पर उनको एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है। उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंसल अस्पतला पहुंचकर उनका हालचाल पूछा था। केन्द्रीय कृषिमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झा के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की थी।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष झा बेटे अयत्न झा ने बताया कि पिताजी के सभी ऑर्गन्स अच्छे से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स भी ठीक है। लेकिन रात में दिमागी बुखार आया था। इस कारण से एहतियात के तौर पर मेदांता शिफ्ट किया है। उनका रूटीन ट्रीटमेंट भी मेदांता में ही चलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *