गिरवाई इलाके में जन्मदिन पार्टी में गए युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
ग्वालियर. गिरवाई इलाके में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। युवक को उसका दोस्त अपने भाई की जम्नदिन पार्टी में ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा साथ ही ले जाने वाला दोस्त ही प्रमुख संदेही है क्योंकि वह अपने घर से गायब भी मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।
ब्ेलदार का पुरा इलाके में रहने वाला पंकज राज जाटव देर रात को घर पर था, तभी उसके मोबाइल पर संजय नगर में रहने वाले पवन कुशवाह का कॉल आया। पवन ने फोन कर बुलाया। वह स्वजनों से जन्मदिन पार्टी में जाने की कहकर घर से निकल गया। पवन के भाई की जन्मदिन पार्टी थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रातभर उसके स्वजन ढूंढते रहे, पुलिस को भी सूचना दी।
सुबह गिरवाई इलाके में सडक किनारे एक युवक की लाष मिली। उसका मुंह पत्थर से कुचला हुआ था। शरीर पर भी चोटों के निशान थे। उसकी पहचान पंकज के रूप में हुई। गिरवाई थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की। शव का पोस्टमसर्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। जब पुलिस ने पडताल की तो सामने आया कि वह आखिरी बार पवन कुशवाह के साथ देखा गया था। उसका फोन भी उसके पास आया था। पुलिस जब उसकी तलाश में उसके घर पहुंची तो गायब मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है क्योंकि वहीं अब तक प्रमुख संदेही है। उसके स्वजनों से भी पूछताछ चल रही है।

