प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री, 21-22-23 जून को धमाकेदार बारिश का IMD Alert जारी

ग्वालियर. अरब सागर व बंगाल की खाडी से आ रही नमी के कारण शहर का मौसम बिगड गया। 50 से 56 किमी प्रतिघंटा की गति से चली आंधी 50 हजार घरों की बिजली ले उडी। पडाव और थाटीपुर पर दो पेड उखड गए। पौन घंटे में 19.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गर्मी के कारण मौसम बदल गया। रूक-रूककर बारिश होने लगी लेकिन दोपहर बाद पौन घंटे तक गरज-चमक के साथ तेजी बारिश हुई। बारिश के साथ आंधी भी ली, बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दज्र हुई। शाम 5.30 बजे तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जिससे गर्मी से काफी राहत मिल गई।
21, 22 और 23 को तेज बारिश का अलर्ट
ग्वालियर चंबल संभाग में 28 से 30 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। मानसून की एंट्री धमाकेदार होने की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाडी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जबलपुर, छिंदवाडा समेत प्रदेश के 13 जिलों में 21, 22, 23 जून को तेज बारिश का अलर्ट है। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 38 जिलों में गरज-चमक और आंधी चलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *