प.बंगाल में मालगाड़ी खड़ी ट्रेन से टकराई, 5 की मौत, कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
पश्चिम बंगाल. दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह करीब नौ बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में 5 हादसे में पैसेंजर ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। एक-दूसरे पर चढ़ गए। इनमें से एक कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। यह ट्रेन अगरतला से सियालदह जा रही थी। हादसा पश्चिम बंगाल के रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेजा जा रहा है।
रेल मंत्री बोले- रेलवे, NDRF और SDRF रेस्क्यू में जुटे
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया- NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर अभी-अभी सदमे में हूं। जबकि विवरण का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा दलों को बचाव, रिकवरी, चिकित्सा सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई। हादसा रंगापानी और निजबाड़ी के बीच सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ है। ट्रेन सियालदाह जा रही थी।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह करीब नौ बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद भास्कर रिपोर्टर ने 7 लोगों की मौत की जानकारी दी है। हादसे में 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं।हादसे में 5 हादसे में पैसेंजर ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। एक-दूसरे पर चढ़ गए। इनमें से एक कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।यह ट्रेन अगरतला से सियालदह जा रही थी। हादसा पश्चिम बंगाल के रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेजा जा रहा है।

हादसे की फोटो देखिए



2 जून को पंजाब में हुआ था बालासोर जैसा हादसा

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में 2 जून को सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गई थीं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बगल वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया था। हादसा कुछ वैसा ही था, जैसा बीते साल ओडिशा के बालासोर में हुआ था।
