11 घरों में 150 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिले, आरोपियों के मकानों पर चल रहा बुलडोजर

मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की छापामार कार्रवाई में जिले के भैंसवाही गांव के 11 घरों में गोवंश के अवशेष मिले हैं। यह कार्रवाई शु्क्रवार देर रात की गई थी। आज शनिवार को प्रशासन के अधिकारी जेसीबी लेकर गांव पहुंच गए और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है।


जानकारी के अुनसार मंडला जिले भैंसवाही गांव में पुलिस ने शुक्रवार की रात छापा मारा था। इस दौरान 11 घरों से 150 से अधिक गोवंश की हड्डी समेत अन्य अवशेष बरामद किए गए। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी अंधेर का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। मामले को लेकर पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की हैं। इधर, इतनी बड़ी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिलने पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर गांव में पहुंची है और अवैध मकानों को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। दोपहर करीब ढाई बजे तक 3 घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है। बाकी के मकान भी गिराए जाएंगे। मौके पर एसपी रजत सकलेचा और एएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
एसपी उजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी थी। इस दौरान 11 घरों से गोवंश के अवशेष वरामद किए गए हैं। राजस्व विभाग आरोपियों के अतिक्रमण कर बनाए गए घरों पर कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *