दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीमों को नहीं मिल रही सफलता

इंदौर. शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक स्थिति एक दुकान की आग ने विकराल रूप ले लिया। मार्केट में मौजूद पांच अन्य दुकानें भी इस आग की चपेट में आ गईं। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। आग की घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गईं। आग इतनी भीषण है कि दमकल की 10 गाड़ियां उस पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
ट्रॉनिका सिटी की फैक्ट्रियों में लगी आग
गाजियाबाद जिले के लोनी की ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर A3 में आग लगने की दूसरी घटना सामने आई। शनिवार सुबह संपत पैकेजिंग फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि इसका धुंआ दूर से भी दिखाई दे रहा था। धीरे-धीरे कर आग ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया। उसके बाद तीन और फैक्ट्रियों को भी जद में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *