ग्वालियर में 9 दिन चौके-छक्कों का रोमांच, मोबाइल से लेकर OTT पर स्टार खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट

ग्वालियर. 15 जून से 23 जून तक क्रिकेट प्रेमियों को चौके और छक्कों का रोमांच देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही मध्य प्रदेश लीग टी-20 में ग्वालियर चीताज, मालवा पैंथर्स, रीवा जैगुआर, भोपाल लेपर्ड और जबलपुर लायंस टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज अपना जलवा दिखाएंगे। शंकरपुर स्थित नवनिर्मित माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम पर 9 दिन तक दर्शक निशुल्क क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे। मैच दिन और रात में खेले जाएंगे।
ऐसी होगी ट्रैफिक व्यवस्था व पानी का प्रबंध
एमपीएल को लेकर शहर के प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की है, जिसमें नया रूट बनाया गया है। स्टेडियम में पार्किंग, वीवीआईपी एंट्री गेट नबंर-1, वीआईपी एंट्री गेट नंबर-2 व साधारण एंट्री अन्य गेटों से होगी। आयोजकों ने एमपीएल में पानी की व्यवस्था की है। शहर में कई जगह से बसें भी चलेंगी।
टीवी में होगा लाइव प्रसारण
मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के सभी मैचों में आम जनता के लिए नि:शुल्क प्रवेश रखा गया है। आईपीएल के तर्ज पर मैच का लाइव प्रसारण ओटीटी प्लेटफार्म जीयो सिनेमा व टीवी चैनल स्पोर्ट्स 18 में प्रसारित किया जाएगा, पूरे भारत से दर्शक मैच को लाइव देख सकेंगे।
एमपीएल से होगी नए क्रिकेट युग की शुरुआत: महानार्यमन
ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया ने कहा, एमपीएल उनके दादा का सपना था। एमपीएल से प्रदेश में एक नए क्रिकेट युग की शुरुआत होगी। एमपीएल की शुरुआत एक तरह से मध्यप्रदेश की अपनी आईपीएल टीम बनाने की भी एक सोच है। एमपीएल के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को लिए क्रिकेट ने मौके व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों का अनुभव भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *