ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से सीटीआई राजेश द्विवेदी के ट्रेन से कटे पैर
ग्वालियर. सीटीआई राजेश द्विवेदी घर से झांसी के लिये ड्यूटी जाने के लिये निकले थे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 पर खड़ी ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे उन्हें अपने दोनों पैर गंवाने पड़े। इस घटना सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। जल्दी से उन्हें पास के अस्पताल में उपचार के लिये भिजवाया और उनके दोनों पैर ही साथ में भिजवा दिये गये। डॉक्टर इस बात का प्रयास कर रहे हैं उनके पैरों पुनः जोड़ा जा सके।
आपको बता दें कि सीटीआई राजेश द्विवेदी कन्या कुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ते समय यह घटना घटी। जब घर के लोगों को इस बात खबर लगी तो पूरा परिवार अस्पताल में पहुंच गया है। रेलवे के सीनियर अधिकारी अस्पताल में उपचार के लिये आवश्यक व्यवस्थायें जुटाने में लगे है।
