हाइवे पर डबल मर्डर-हाइवे किनारे मिली दो लाश, प्रेम प्रसंग का संदेह, पत्थरों से कुचला सिर

दिव्यांग का शव हाईवे किनारे, तो दूसरा शव 20 कदम दूर झाड़ियों में मिला।ग्वालियर. हाईअलर्ट के दौरान डबल मर्डर हुआ है। शनिवार की सुबह 7.30 बजे शीतला माता मंदिर रोड़ हाइवे किनारे 2 लोगों की लाश मिली है। एक मृतक एक पैर दिव्यांग है कृत्रिम पैर लगा हुआ है। दोनों के सिर पत्थर से कुचल कर हत्या की गयी है। पास ही रक्त से सने पत्थर भी मिले हैं गला घोंटने के निशान भी पाये गये हैं।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर कपड़ों से भरा बैग पड़ा हुआ मिला है। लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे दोनों की पहचान की जा सके। बैग देखने में नया लग रहा है। मानो-4-5 दिन पहले ही खरीदा गया हो। चार्जर मिला है लेकिन मोबाइल नहीं। आज सीएम डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर दौरा है। टाइट सिक्योरिटी के बीच आरोपी हत्या कर भाग गये।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले हैं। आशंका है कि पत्थर को दोनों के सिर कुचले गए होंगे। हाईवे से किनारे और झाड़ियों तक खून के कई स्पॉट मिले हैं। दिव्यांग ज्यादा दूर भाग नहीं सका और वहीं ढेर हो गया, जबकि उसके साथी ने भागने का प्रयास किया होगा, लेकिन वह भी 20 कदम दूर जाकर गिर गय होगा। गले पर भी दबाने के निशान मिले हैं।

दिव्यांग के शव से 20 कदम दूसरा शव पड़ा था
सुबह राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची। कंपू थाना क्षेत्र में रेलवे पुल के पास शीतला माता रोड हाईवे के किनारे दिव्यांग का शव मिला। पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि 20 कदम दूर झाड़ियों में एक और शव दिखा। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतकों की 40 साल के आसपास है। दिव्यांग के शव पर अंडरवियर – बनियान थी, दूसरा शव जींस – शर्ट में मिला। दिव्यांग का लेफ्ट पैर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *