जीवाजी विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, बीकॉम और बीएससी ऑनर्स की 68 कॉपियां गायब

ग्वालियर. चंबल के भिंड में भेजी गई एक ऐसी चीज गायब होने की घटना सामने आई है जिस घटना के बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा। चंबल के भिंड के एक कॉलेज में भेजी गई कई कॉपियां पहुंचने के पहले ही रास्ते गायब हो गई। बता दें कि ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय की बडी लापरवाही सामने आई है। बीकॉ और बीएससी ऑनर्स की 68 कॉपियां गायब हो गई है। ये सभी कॉपियां शासकीय डाक से मूल्यांकन के लिए भिंड के कॉलेज भेजी गई थी जो बीच में ही अचानक गायब हो गई। अब छात्रों के हित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्र-छात्राओं को औसत अंक देने पर विचार कर रहा है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बीकॉम ऑनर्स और बीएससी ऑनर्स थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी महीने में आयोजित की थी, इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन कराया जाना था। अलग-अलग विषयों की कॉपियां अलग-अलग मूल्यांकनकर्ताओं के पास भेजी जानी थी। इसी क्रम में बीकॉम ऑनर्स थर्ड सेमेस्टर की 50 और बीएससी ऑनर्स की 18 कॉपियों का बंडल स्पीड पोस्ट के जरिए भिंड भेजा गया लेकिन ये कॉपियां भिंड नहीं पहुंची। ऐसे में जब विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भिंड शासकीय कॉलेज से कॉपियों के संबंध में जानकारी पूछी तो वहां बताया गया कि स्पीड पोस्ट का कोई भी डाक कॉलेज को प्राप्त नहीं हुआ। ऐसे में अब विश्वविद्यालय प्रबंधन पोस्ट ऑफिस प्रबंधन से बातचीत कर कॉपियों की तलाश में जुट गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *