IPL की तर्ज पर आज से ग्वालियर में शुरू हो रहा है MPL
ग्वालियर. शहर में नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम प्रदेश की पहली मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) की मेजबानी के लिए सज-धज कर तैयार हो रहा है। 15 से 23 जून तक आयोजित लीग के शुभारंभ शनिवार में सिर्फ एक दिन बचा है और अधिकाशं काम अंतिम दौर में है। लीग का रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम में प्रवेश निश्शुल्क रखा है। वहीं गुरूवार को स्टेडियम में वीवीआईपी, वीआईपी, गणमान्य नागरिक, मीडिया और आम दर्शकों के प्रवेश के लिए कुल 6 गेट बनाए गए है।
ओपनिंग सेरेमनी में आएंगे दिग्गज
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने बताया कि एमपीएल के शुभांभ समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीसीसीआई सचिव जय शाह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव, मध्यप्रदेश के खेल मंत्री, कई सांसद और अन्य कई राज्य सरकार के मंत्री और विधायक शामिल होंगे
गेट 1 से वीवीआईपी और वीआईपी प्रवेश करेंगे
गेट क्रमांक-1 से वीवीआईपी और वीआईपी और गेट क्रमांक-2 से मीडिया व गणमान्य नागरिक प्रवेश करेंगे। शंकरपुर रोड की तरफ बने गेट क्रमांक-3, 4, 5 और 6 से आम दर्शकों को सीधे स्टैंड जा सकेंगे। चूंकि लीग के शुभारंभ के साथ स्टेडियम के नामकरण कार्यक्रम भी है इसको देखते हुए आम दर्शकों को शाम 4.30 बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा।
उधर मालवा पैंथर्स, ग्वालियर चीताज, भोपाल लैपडर््स, रीवा जगुआर और जबलपुर लायंस की टीमों ने स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया और अपनी तैयारियों को आंका। अभ्यास के लिए सबसे पहले मालवा पैंथर्स पहुंचे और दोपहर ढाई बजे से पांच बजे रूके। इसके बाद वेंकटेश के चीताज और भोपाल लैपर्ड्स के खिलाडी अभ्यास के लिए पहुंचे। चीताज ने हल्के-फुल्के व्यायाम के बाद सीधे नेट संभाला, जबकि पैलर्ड्स ने काफी देर व्यायाम में अपनी मास-पेशियां खोलते हुए नेट पर पसीना बहाया। रीवा और जबलपुर के खिलाडी रात 8.30 बजे पहुंचे और देर रात तक अभ्यास में अपनी तैयारियां परखी। बतां दें, तीस हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में लीग का पहला मैच ग्वालियर चीताज बनाम मालवा पैंथर्स के मध्य खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:15 बजे जीयो सिनेमा और स्पोर्ट्स-18 पर होगा।
कब कोन होगा आमने-सामने
दिन व तिथि समय अपरांह तीन बजे समय शाम 7:30 बजे
शनिवार, 15 जून – ग्वालियर चीताज बनाम मालवा पैंथर्स
रविवार, 16 जून जबलपुर लायंस बनाम भोपाल लैपर्ड्स रीवा जगुआर बनाम मालवा पैंथर्स
सोमवार, 17 जून – भोपाल लैपर्ड्स बनाम ग्वालियर चीताज
मंगलवार, 18 जून ग्वालियर चीताज बनाम रीवा जगुआर जबलपुर लायंस बनाम मालवा पैंथर्स
बुधवार, 19 जून – भोपाल लैपर्ड्स बनाम रीवा जगुआर
गुरुवार, 20 जून – जबलपुर लायंस बनाम ग्वालियर चीताज
शुक्रवार, 21 जून मालवा पैंथर्स बनाम भोपाल लैपर्ड्स जबलपुर लायंस बनाम रीवा जगुआर
शनिवार, 22 जून एलीमेटर ग्रुप नंबर-2 बनाम 3 –
रविवार, 23 जून – फाइनल ग्रुप नंबर-1 बनाम एलीमेटर विजेता टीम
