छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, 1 जवान शहीद, 2 घायल

नारायणपुर. छत्तीसगढ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर से बडी खबर आ रही है। यहां सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड चल रही है। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है और 1 जवान शहीद, 2 घायल होने की भी खबर है।


बताया जा रहा है कि नारायणपुर के अबूझमाड में दो दिनों से नक्सल ऑपरेशन चल रही है। खबरों के अनुसार अबूझमाड के कुतुल में मुठभेड जारी है। नारायणपुर के अबूझमाड क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेडा, कोडतामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षाबल और नक्सलियों के मुध्य मुठभेड चल रही है। पुलिस के अनुसार मुठभेड में नक्स्लियों को बडा नुकसान पहुंचा है। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाडा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो दिन से कई बार रूक-रूक कर मुठभेड जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *