दाल-चावल, आटा, शक्कर के दाम बढ़े , घर चलाना हो रहा मुश्किल
ग्वालियर. आम आदमी की रसोई पर महंगाई की जोरदार मार पडी है, पिछले तीन महीने में दाल-चावल, आटा, शक्कर, तेल से लेकर मसालों तक के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है। मध्य प्रदेश में आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। लेकिन इस समय ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे दामों में वृद्धि हो। न तो सहालग की मांग है और न ही किसी दूसरी तरह की खास मांग फिर भी ाम लगातार उपर की ओर जा रहे है। फुटकर कारोबारी दबी जुबान में इसके लिए जमाखोरी को बडा कारण मानते है। उनका कहना है कि यदि उपर से ही दाम कम होकर मिलें तो बाजार में भी रेट नीचे ही बने रहेंगे। जुलाई में कुछ दिनों के लिए सहालग शुरू होंगे ऐसे में माना जा रहा है कि उस समय दामों में और भी बढोतरी देखने को मिल सकती है।
जमाखोरी और माल का स्टॉक महंगाई का कारण
ये बात सही है कि किराना का सामान पिछले तीन महीने में महंगा हुआ है। देखा जाए तो फिलहाल किसी प्रकार की कोई पूछ-परख भी नहीं है। दामों के बढ़ने के पीछे का बड़ा कारण जमाखोरी और माल का स्टॉक करना ही है। इस पर लगाम लगनी चाहिए, पीछे से ही माल महंगा मिल रहा है, ऐसे में फुटकर कारोबारी को भी महंगा बेचना पड़ता है।- दिलीप खंडेलवाल, अध्यक्ष, खेरिज किराना व्यवसायी संघ
