नशे में धुत जवान ने ट्रेन की बर्थ पर की पेशाब,ट्रेन ग्वालियर पहुंचने वाली थी उस दौरान महिला ने शोर मचाया
ग्वालियर. हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में रात को हंगामा हो गया। मामला ट्रेन के बी-0 कोच का है। रेल कर्मियों का कहना है कि कोच में सुरक्षा एजेंसी का जवान और उसकी सीट के ठीक नीचे साइड लोअर बर्थ नंबर 23 पर सिकोलाभाठा (छत्तीसगढ) निवासी महिला और उनका 7 वर्षीरू बेटा दुर्ग जाने के लिए सफर कर रहे थे। महिला का टिकट आरएसी था इसलिए उनकी सीट पर एक और महिला मुसाफिर भी थीं। जवान मथुरा से रायपुर जा रहा था। ट्रेन ग्वालियर के पास पहुंचने वाली थी उस दौरान महिला ने शोर मचाया। उनका कहना था कि ऊपर की सीट पर सवार जवान ने पेशा किया। हंगाम सुनकर दूसरे मुसाफिर उनकी सीट के पास इकट्ठा हो गए। इस दौरान महिला ने पति को भी फोन कर घटना बताई तो पति ने रेलवे से शिकायत की। पूछताछ में सेना के जवान ने बताया कि वह अपने बर्थ से गिर गया था जिसकी वजह से दबाव में पेशाब निकल गई।
मुसाफिर नशे में था
कोच बी-9 में हंगामे की सूचना मिली थी। ट्रेन स्टेशन पर आई तो टीम कोच में गई। वहां मुसाफिर नशे में लेकिन सोता मिला था। इसकी जानकारी झांसी आरपीएफ को दी थी।- संजय आर्या, आरपीएफ निरीक्षक
पुलिस आई और सिर्फ फोटो खींचकर ले गई
ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो जीआरपी और आरपीएफ की टीम कोच में आई । जवान उन्हें नशे में सोता मिला। पुलिसकर्मी उसकी फोटो खींच कर ले गए। उसके बाद झांसी पर भी पुलिस आई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उधर पता चला है पीड़िता ने अब पीएमओ, रेलमंत्री और गृहमंत्री से भी घटना की शिकायत की है।
