30 दिन 140 जवानों 25 लाख रूपये खर्च के बाद पकड़ में आदमखोर बाघ
रायसेन. तीन टाईगर रिजर्व टीम 10 दिनों से आदमखोर रॉयल अर्बन टाइगर को दबोचने के लिये 5 हाथियों के साथ 140 वनविभागों के जवानों के साथ रेस्क्यू टीम कर रही थी। 11वें दिन रायसेन में वन विभाग ने रॉयल अर्बन ने आखिर टाईगर बाघ को दबोच ही लिया।
कैसे पकड़ा गया आदमखोर टाइगर
पिछले 10 दिनों से रायसेन के रातापानी टाइगर रिजर्व समेत पन्ना के कान्हा और सतपुड़ा टाइगर की 140 जवानों की टीम 5 हाथियों के दल के साथ इस आदमखोर बाघ का रेस्क्यू करने में लिये तपती दोपहरी में जंगल में कड़ी मेहनत की और जिसके बाद बाघ का ेवन विभाग द्वारा गुरूवार की दोपहर में लगभग 2.30 बजे आसपास अंततः पकड़ ही लिया गया है।
एक माह पहले तेंदूपत्ता तोड़ने गए मनीराम जाटव का शिकार करने वाले रॉयल टाइगर (Royal tiger) को आखिरकार वन विभाग की टीम ने 30 दिन की कड़ी खोजबीन के बाद पकड़ लिया है। रॉयल टाइगर को पकड़ने के लिए कान्हा और पन्ना टाइगर रिजर्व से पांच हाथियों के समूह को बुलाया गया था। साथ ही इन पांच हाथियों के साथ 140 लोगों की टीम भी बाघ की तलाश जंगलों में कर रही थी। बाघ को पकड़ने में वन विभाग ने लगभग 25 लाख रुपये खर्च कर दिए थे, टाइगर वन विभाग की टीम को चकमा देकर हर बार निकल जाता था। इस बीच वन विभाग की टीम ने गुरुवार को बाघ को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। वन मंडल अधिकारी विजय कुमार ने अपनी टीम को इसका श्रेय देते हुए बाघ को कैसे पकड़ा गया उसकी जानकारी साझा की।
