ग्वालियर में प्रेमी की तलाश में रात को घरों में बजती थी घंटियां, दहशत में थे लोग

ग्वालियर. चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा देर रात लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाने व घंटी बजाने संबंधी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि एक महिला चंदन नगर में आधी रात को लोगों के दरवाजे खटखटाती है जिससे दहशत का माहौल है। इस बात की सूचना मिलने पर ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने सत्यता जानने के लिए पुलिस अधिकारियों को नियुक्त कर दिया। जब जांच की गई तो एक अलग ही कहानी सामने आई। पता चला कि महिला ने सिर्फ 8 जून 2024 को ही देर रात 2 से 3 घरों के दरवाजे खटखटाए थे।
पूछताछ में पता चला कि वीडियो में दरवाजा खटखटाते या घंटी बजाते दिख रही महिला आपागंज पुलिस चौकी के पास अपने दोस्त विक्की के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है। उकस अपने पति से तलाक हो चुका है और उसके एक 6 साल की बच्ची भी है। महिला ने बताया कि विक्की शाक्य से उसकी दोस्ती हो गई थी और अब 8 जून को झगडा हो गया और वह उसे छोडकर कहीं चला गया। जिस पर उसने विक्की की तलाश में रोते हुए चंदन नगर के कुछ घरों की घंटी बजाई थी।
पुलिस ने उस महिला के दोस्त विक्की शाक्य निवासी घासमंडी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बाडा पर एक दुकान पर काम करताा है और उक्त महिला से करीब 6 साल पहले मुलाकात हुई थी तभी से उसके साथ रहता है और वह दोनों शादी करना चाहते है। उसने मुझे तलाशने के लिए कुछ घरों की घंटी बजाई थी, उसके बाद मेरे घर पर आ गई थी। उसका घंटी बजाने को लेकर कोई गलत उद्देश्य नहीं था वह मुझे खोज रही थी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *