जडेरूआ बांध के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चला निगम का बुल्डोजर

ग्वालियर – नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर कार्यवाही की गई। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे, जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
सहायक सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
जडेरुआ बाँध के पास आदर्श गौशाला लाल टिपारा रोड, वार्ड क्र 62 मुरार के सर्वे क्रमांक 1/1/1,1/2ए,1/3एस गुलशन असीजा पुत्र हरिवंश लाल असीजा, आयुष अरोरा पुत्र नरेन्द्र अरोरा आदि के द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर विकास कार्य किया जा रहा था, जिसकी नगर निगम द्वारा कोई भी विकास अनुज्ञा प्राप्त नहीं की गई थी। उक्त कालोनी में किए गए अवैध सड़क, सीवर, बाउंड्रीवॉल, नींव, मुरहम आदि अन्य स्थाई अतिक्रमण को जे.सी.बी मशीनों द्वारा तुडाई कर हटवाया गया।
कार्यवाही के दौरान तहसीलदार दीपेन्द्र धाकड, भवन अधिकारी राजीव सोनी, क्षेत्राधिकारी राकेश कुशवाह, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी रवि कोरी, मदाखलत निरीक्षक श्रीकान्त सेन, निगम पटवारी पंकज भार्गव, सहित थाना-मुरार का पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *