दिल्ली से टोरंटो जाने वाले विमान में बम है, यह कभी भी फट सकता है

नई दिल्ली. दिल्ली से टोरंटो जाने वाले विमान में बम है, यह कभी भी फट सकता है। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे को 4 जून को मिले इस मेल ने कनाडा तक हडकंप मचा दिया। अब मामले की जब जांच हुई तो पुलिस ने भी अपना सिर पकड लिया। दरअसल इस धमकी भरे मेल को मेरठ के एक 13 साल के बच्चे ने भेजा था। पूछताछ में बताया कि न्यूज देखते हुए उसे शरारत सूझी थी। उसने टीवी पर देखा था कि मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम होने की झूठी सूचना दी गई थी। इसने एक-दो घंटे पहले ही ईमेल को बनाया था और फिर धमकी देने के बाद ईमेल को डिलीट भी कर दिया था।
दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि इस तरह से अफवाह न फैलाएं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली समेत कई राज्यों में एयरपोर्ट, स्कूल, अस्पताल आदि में बम होने का दावा करते झूठे ईमेल भेजे गए थे। पुलिस ने बताया कि 4 जून को रात 11:25 पर पीसीआर कॉल करके सूचना दी गई कि दिल्ली से टोरंटो के लिए उड़ान भरने जा रही फ्लाइट ( AC043) में बम होने की धमकी दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट और ‘फुल इमर्जेंसी’ की घोषणा की गई। विमान में जांच की गई। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला मिला। एयर कनाडा एयरलाइंस की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके पड़ताल शुरू की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *