ग्वालियर में 28 जून को स्पीड से आ रहा मानसून, इस बार ज्याद होगी बारिश

ग्वालियर. अरब सागर से आ रही नमी के कारण शहर में बादल छाए रहे, इस कारण धूप नहीं निकली। इससे 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमान 38.2 डिग्री पर आ गया। 28 दिन बाद शहर का तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है। 13 मई के बाद से पारा 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था। इस कारण शहर को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने 11 जून को आसमसन साफ होने के असार जातए है। 12 जनू से राजस्थान की गर्म हवा का चलना फिर से शुरू होगा। 12 से 15 जून के बीच हीट वेव का अलर्ट जारी है। गर्मी हीट वेव के साथ दबिश देगी। हीट वेव के कारण पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
शहर में 28 जून तक दस्तक देगा मानसून
मानसून की दक्षिण पश्चिम शाखा आगे बढ़ रही है। क्योंकि अरब सागर में सिस्टम बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय नहीं हो रहे है, जिसके चलते पूर्वी शाखा शांत पड़ी है। इस वजह से ग्वालियर चंबल संभाग में प्री मानसून की हलचल भी शुरू नहीं हो रही है। हवा का रुख पश्चिम दिशा से है। पूर्वी हवा अभी शांत चल रही है। कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, लेकिन ये कमजोर हैं, जिसकी वजह से मौसम प्रभावित नहीं हो पा रहा है। बंगाल की खाड़ी में 20 जून के बाद सिस्टम बनने की संभावना दिख रही है, जिसके चलते पूर्वी शाखा आगे बढ़ सकती है। मानसून 28 जून तक शहर में दस्तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *