परीक्षा स्थगित कराने लॉ छात्रों का धरना
ग्वालियर. एमएलबी कॉलेज के एमएलबी दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों ने लगातार तीसरे दिन भी परीक्षाएं स्थगित करने को लेकर जेयू के प्रशासनिक भवन में धरना दिया। अवकाश के दिन छात्र देर रात तक बैठे रहे। देर रात पुलिस छात्रों को समझाती रही। छात्रों का कहना था कि जिस तरह एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
इसी तरह एलएलबी दूसरे सेमेस्टर की सोमवार व चौथे सेमेस्टर की मंगलवार से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया जाए। वहीं देर रात को एआर अमित सिसौदिया ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि धरना खत्म करें परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएंगी।
