तेज रफ्तार ट्रक ने पेटिंग कर मजदूरों को टक्कर मारी, 3 गंभीर घायल ग्वालियर रेफर

ग्वालियर. डबरा में शनिवार की दोपहर को ग्वालियर-झांसी हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाइवे पर पेंटिंग कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। इस बीच वहां से गुजर रहे डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने घायलों को अपनी गाडी से डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर भेजा गया है। घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
ग्वालियर-हाइवे पर सिमरिया टेकरी के पास हाइवे अथॉरिटी पेंटिंग का कार्य कर रही है। इस दौरान ट्रक एनएल01एवी3187 तेज गति से आया चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मजदूरों की लोडिंग गाड़ी एमपी07 जीबी0870 को तेज रफ्तार से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी की लाेडिंग गाड़ी दूसरी तरफ जाकर खंती में गिर गई। हादसे में मजदूर घायल हो गए। इस दौरान डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस को बुलाया। उन्होंने तत्काल घायलों को निजी वाहन और एम्बुलेंस की सहायता से डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में मजदूर अंजन पाल (25), गायत्री पत्नी मनीष (19) और 15 वर्षीय सविता नट निवासी झांसी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हे डबरा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। हादसे की जानकारी लगते ही डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल भी मौके पर पहुंचे।
गाड़ी को रास्ते से हटाकर मार्ग को क्लियर कराया। मामले में ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक को हिरासत में लेकर अपराध दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस कहना…..
मामले में एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे पर कार्य कर रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी है। मजदूरों का ग्वालियर में इलाज जारी है। ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *