देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना को मंजूरी
भोपाल. सीहोर जिले की आष्टा तहसील में देश की सबसे बडी एथेन क्रैकर परियोजना शुरू होने वाली है। इसकी स्वीकृति सीएम मोहन यादव ने प्रदान की है। परियोजना गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से शुरू की जाएगी। नई दिल्ली स्थित मप्र भवन में गेल इंडिया के अधिकारियों से परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। सीएम ने योजना को लेकर आशा व्यक्त की इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही प्रदेश के औद्योगिकीकरण को भी बढावा मिलेगा। सरकार ने परियोजना को लेकर आवश्यक भूमि आवंटन की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश भी दिए है। 5600 को रोजगार आष्टा तहसील में लगभग 60 हजार करोड के निवेश से शुरू होने वाली परियोजना से रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे। इस परियोजना से एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईजी और प्रोपेलीन का उत्पादन होगा।
एक नजर
15000 लोगों को परियोजना की निर्माण अवधि के दौरान रोजगार
5600 के करीब लोगों को रोजगार
संचालन अवधि के दौरान 70 हेक्टेयर की टाउनशिप प्रस्तावित
